Posts

Showing posts from March, 2022

मान्यवर

Image
  मान्यवर कांसीराम साहब (1934-2006)       - 15 मार्च, बहुजन दिवस विशेष     कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को ख़्वासपुर, रोपड़, पंजाब में एक रैदासी सिख परिवार में हुआ था। 1958 में बीएससी स्नातक होने के बाद कांशीराम पूना में रक्षा उत्पादन विभाग में सहायक वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त हुए।           डीआरडीओ, पूना में नॉकरी के दौरान बाल्मीकि जाति का जुनूनी अम्बेडकरवादी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 'दीना भाना' ने बाबा साहब द्वारा लिखित पुस्तक एनिहिलेशन ऑफ कास्ट ( जाति का विनाश ) कांसीराम को दी, जिसे कांसीराम ने एक ही रात में तीन बार पढ़ा। बाबा साहब की इस पुस्तक को पढ़ने के बाद उनका कहना था कि इस पुस्तक ने मुझे जीवन भर का काम दे दिया है।      कांशीराम का जीवन त्याग और निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने ‘सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति’ को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित किया तथा इसकी प्राप्ति के लिए अपने आप को पूरी तरह समर्पित कर दिया। जब उनकी मां ने उन्हें शादी करने के लिए कहा तो "कांशीराम ने मां को समझाया कि उन्होंने समाज की...